पूजा_साधना_उपयोगी_बातें

 #पूजा_साधना_उपयोगी_बातें!!!


● गणेशजी को तुलसी का पत्र छोड़ कर सब पत्र प्रिय हैं।


● भैरव की पूजा में तुलसी का ग्रहण नही है।


● कुंद का पुष्प शिव को माघ महीने को छोडकर निषेध है।


● बिना स्नान किये जो तुलसी पत्र जो तोड़ता है उसे देवता स्वीकार नही करते।


● रविवार को दूर्वा नही तोडनी चाहिए।


● केतकी पुष्प शिव को नही चढ़ाना चाहिए।


● केतकी पुष्प से कार्तिक माह में विष्णु की पूजा अवश्य करें।


● देवताओं के सामने प्रज्जवलित दीप को बुझाना नही चाहिए।


● शालिग्राम का आवाह्न तथा विसर्जन नही होता।


● जो मूर्ति स्थापित हो उसमे आवाहन और विसर्जन नही होता।


● तुलसीपत्र को मध्याहोंन्त्तर ग्रहण न करें।


● पूजा करते समय यदि गुरुदेव ,ज्येष्ठ व्यक्ति या पूज्य व्यक्ति आ जाए तो उनको उठ कर प्रणाम कर उनकी आज्ञा से शेष कर्म को समाप्त करें।


● मिट्टी की मूर्ति का आवाहन और विसर्जन होता है और अंत में शास्त्रीयविधि से गंगा प्रवाह भी किया जाता है।


● कमल को पांच रात ,बिल्वपत्र को दस रात और तुलसी को ग्यारह रात बाद शुद्ध करके पूजन के कार्य में लिया जा सकता है।


● पंचामृत में यदि सब वस्तु प्राप्त न हो सके तो केवल दुग्ध से स्नान कराने मात्र से पंचामृतजन्य फल जाता है।


● शालिग्राम पर अक्षत नही चढ़ता। लाल रंग मिश्रित चावल चढ़ाया जा सकता है।


● हाथ में धारण किये पुष्प , तांबे के पात्र में चन्दन और चर्म पात्र में गंगाजल अपवित्र हो जाते हैं।


● पिघला हुआ घृत और पतला चन्दन नही चढ़ाना चाहिए।


● दीपक से दीपक को जलाने से प्राणी दरिद्र और रोगी होता है।


● दक्षिणाभिमुख दीपक को न रखे।


● देवी के बाएं और दाहिने दीपक रखें।


● दीपक से अगरबत्ती जलाना भी दरिद्रता का कारक होता है।


● द्वादशी , संक्रांति , रविवार , पक्षान्त और संध्याकाळ में तुलसीपत्र न तोड़ें।


● प्रतिदिन की पूजा में सफलता के लिए दक्षिणा अवश्य चढाएं।


● आसन , शयन , दान , भोजन , वस्त्र संग्रह , ,विवाद और विवाह के समयों पर छींक शुभ मानी गयी है।


● जो मलिन वस्त्र पहनकर , मूषक आदि के काटे वस्त्र , केशादि बाल कर्तन युक्त और मुख दुर्गन्ध युक्त हो, जप आदि करता है उसे देवता नाश कर देते हैं।


● मिट्टी , गोबर को निशा में और प्रदोषकाल में गोमूत्र को ग्रहण न करें।


● मूर्ती स्नान में मूर्ती को अंगूठे से न रगड़े।


● पीपल को नित्य नमस्कार पूर्वाह्न के पश्चात् दोपहर में ही करना चाहिए। इसके बाद न करें।


● जहाँ अपूज्यों की पूजा होती है और विद्वानों का अनादर होता है , उस स्थान पर दुर्भिक्ष , मरण , और भय उत्पन्न होता है।


● पौष मास की शुक्ल दशमी तिथि , चैत्र की शुक्ल पंचमी और श्रावण की पूर्णिमा तिथि को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए लक्ष्मी का पूजन करें।


● कृष्णपक्ष में , रिक्तिका तिथि में , श्रवणादी नक्षत्र में लक्ष्मी की पूजा न करें।


● अपराह्नकाल में , रात्रि में , कृष्ण पक्ष में , द्वादशी तिथि में और अष्टमी को लक्ष्मी का पूजन प्रारम्भ न करें।


● मंडप के नव भाग होते हैं , वे सब बराबर-बराबर के होते हैं अर्थात् मंडप सब तरफ से चतुरासन होता है। अर्थात् टेढ़ा नही होता।


Comments

Popular posts from this blog

ବନଦୁର୍ଗାମନ୍ତ୍ରବିଧାନମ୍

*"ମୁଁ ଜଣେ ଓଡ଼ିଆ"* ଲେଖାଟି ଖୁବ୍ ଉଚ୍ଚ କୋଟୀର ହୋଇଛି। ଏହାକୁ ନିଶ୍ଚିତ ଶେଷଯାଏ ପଢ଼ନ୍ତୁ।

ସିଦ୍ଧିଲକ୍ଷ୍ମୀସ୍ତୋତ୍ରମ୍