*_आज का अनमोल "रत्न"_*
🕉️🐚🔱🚩💎🚩🔱🐚🕉️
*_आज का अनमोल "रत्न"_*
*"किसी भी मनुष्य का वास्तविक मूल्यांकन उसके आकर्षक चेहरे, सुन्दर वेशभूषा अथवा मीठी वाणी से नहीं हो सकता। कोई भी मनुष्य अथवा मित्र सम्बन्धी तभी श्रेष्ठ है जब वो आपके संकट की घडी में बिना कहे आपके साथ खड़ा हो, बिना किसी लाभ-हानि के विचार के।"*
*दिल में खुशी हो तो छलक ही जाती हैं आँखें!.... ये आंसू ग़म के मोहताज नहीं हुआ करते...... रुपया क्या बढ़ गया जमाने में हर शख़्स "बहुरुपिया" हो गया..*
*मौत का स्वाद सभी को चखना है, लेकिन कौन किस वक़्त मौत से जा मिलेगा इसका कोई अनुभव किसी को नहीं है।*
*आप सभी से एक ही आग्रह है। किसी से रूठकर ना बिछड़ें। किसी को रुलाकर ना सोएं। किसी को अपमानित करके बड़प्पन ना महसूस करें। किसी को दबाकर, किसी की स्थिति का फायदा उठाकर मूँछों पर ताव ना दें। हो सकता है जब तक हमें अपनी गलती महसूस हो तब तक वह जिसके प्रति हमसे अपराध हुआ है,अगर इस संसार को अलविदा कह दे तो हम किससे अपने अपराध क्षमा करवाएंगे, किससे माफी मांगेंगे। हम अपना मन उदार रखें।*
*छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाएं। चोट और धोखा बेशक किसी से ना खाएं पर इतने तंगदिल भी ना हो जाएं कि प्रेम के दो बोल भी हमसे सुनने के लिए हमारे संपर्क में आनेवाले तरस जाएं।*
🕉️🐚🔱🚩💎🚩🔱🐚🕉️
Comments
Post a Comment