महाकुम्भ में पवित्र स्नान का महत्व
महाकुम्भ में पवित्र स्नान का महत्व..........
प्रयागराज महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। बीते एक हफ्ते में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगा, महाकुंभ का पुण्य फल प्राप्त किया है। इस महाकुंभ को वर्षों बाद का सुखद संयोग बताया जा रहा है। महाकुंभ के आयोजन को लेकर वैश्विक पटल पर भारत को एक विकसित स्वरूप में देखा जा रहा है। महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से दुनिया ये जान पाती है कि भारत अपने वैभवशाली और गौरवशाली इतिहास को आज के समय में भी कितने प्रबंधित तरीके से जोड़ता है। महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। 2025 का महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित हुआ है, जिसे त्रिवेणी संगम - गंगा, यमुना और सरस्वती का विशेष महत्व प्राप्त है। यह आयोजन धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। ये केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और विज्ञान का समागम है।
धार्मिक पक्ष................
महाकुंभ का धार्मिक महत्व प्राचीन हिंदू ग्रंथों और कथाओं से जुड़ा है। फिर चाहे वो समुद्र मंथन की कथा हो, या महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना, सरस्वती और अन्य पवित्र नदियों में स्नान, व्यक्ति के पापों को नष्ट करने का साधन माना गया हो।
समुद्र मंथन और अमृत कथा................
पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और असुरों के बीच अमृत कलश को लेकर संघर्ष हुआ। अमृत की कुछ बूंदें चार स्थानों पर गिरीं - हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक। जहां-जहां ये बूंदें गिरीं, उन स्थानों को अत्यंत पवित्र माना गया और यहीं महाकुंभ का आयोजन होता है।
पवित्र स्नान.................
महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान को पापों का नाश करने और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना गया है। श्रद्धालु यह विश्वास रखते हैं कि इस स्नान से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और आत्मा शुद्ध होती है।
विशेष तिथियां...................
महाकुंभ के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। प्रयागराज में संगम पर स्नान, विशेष पूजा और दान करना अक्षय पुण्य देने वाला माना गया है।
29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन तीसरा दिव्य स्नान और 02 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन चौथा दिव्य स्नान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त आखिर के दो दिव्य स्नान 12 फरवरी, माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होंगे। कहते हैं कि इस दिव्य स्नान में भाग लेने से सभी पापों का नाश हो जाता है। साथ ही सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
आध्यात्मिक पक्ष..................
आध्यात्मिकता से धार्मिक चेतना को अलग नहीं किया जा सकता। आध्यात्मिक पक्ष की बात करें, तो महाकुंभ एक ऐसा अवसर है जो लोगों को आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास का मार्ग दिखाता है। कुंभ में योग, ध्यान और प्रवचनों का आयोजन होता है, जो व्यक्ति को मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान करता है। महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत, महात्मा और योगी एकत्र होते हैं। यह अवसर श्रद्धालुओं को इन संतों के प्रवचनों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का मौका देता है। महाकुंभ जाति, धर्म और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर मानवता के एकीकरण का संदेश देता है।
यह आयोजन जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने और अध्यात्म की ओर प्रेरित करता है। भारत की ज्ञान परंपरा के लगभग सभी धार्मिक- आध्यात्मिक तत्व विज्ञान के सिद्धांतों से प्रेरित रहे हैं। महाकुंभ उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हम सहस्त्रों वर्षों से 'ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु शशि भूमि सुतो बुधश्च, गुरुश्च शुक्र: शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांतिकरा भवंतु' का जप करते हैं।
https://gita-swadhyaya.blogspot.com/2024/01/Gita-Swadhyaya.html
वैज्ञानिक पक्ष..............
महाकुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, इसके पीछे कई वैज्ञानिक तथ्य भी छिपे हैं। महाकुंभ की तिथियां विशेष खगोलीय घटनाओं के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति की स्थिति इस आयोजन का समय तय करती है। ऐसी स्थिति में पर्यावरणीय ऊर्जा सकारात्मक प्रभाव डालती है।
जल की शुद्धता...............
अध्ययन बताते हैं कि महाकुंभ के दौरान गंगा और अन्य पवित्र नदियों का जल अपने भीतर विशेष शुद्धि और रोगनाशक गुण धारण कर लेता है। इसमें बैक्टीरिया-रोधी तत्व पाए जाते हैं, जो इसे प्राकृतिक रूप से शुद्ध बनाते हैं।
स्वास्थ्य और स्वच्छता..................
कुंभ के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लाखों लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल और स्वच्छता बनाए रखना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक बड़ी उपलब्धि है।
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य...................
इस अवधि में योग और ध्यान के विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं, जो मानसिक शांति और आत्मिक विकास के साधन हैं। कुंभ में किए जाने वाले योग, ध्यान और प्राचीन वैदिक अनुष्ठान हमारे शरीर और मन को स्वस्थ बनाते हैं।
जय श्री जगन्नाथ ⭕‼️⭕
गङ्गे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति ।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरु ॥
महाकुंभ में आ रहे लोगों के लिए सूचनार्थ
https://ashutoshamruta.blogspot.com/2025/01/blog-post_23.html
प्रयागराज में किफायती भोजन और ठहरने के लिए
https://amrutdhar.blogspot.com/2025/01/blog-post_30.html
वास्तुशास्त्र के नौ शुभ प्रतीकों का अवलोकन
https://ganja-upasana.blogspot.com/2025/02/blog-post.html
https://jagarnnath-upasana.blogspot.com/2023/12/ShriJagannathPancharatra.html
आपका स्वागत है । आप अपने मोबाइल का सही उपयोग कर सकते हैं और अपने लिए कुछ आमदनी का जरिया बना सकते हैं । इसे सोशल मीडिया Facebook, Instagram, Twitter (x.com), YouTube का इस्तमाल कर कॉपी पेस्ट, लाइक, कमेंट, शेयर आदी कर के ।
जुड़ने केलिए Email करें tusharkantmeher@gmail.com
FIRST NAME-
LAST NAME-
EMAIL-
PHONE NO-
ADHAR NUMBER-
More Details 👇
https://tsinapali.blogspot.com/2024/11/C001.html
https://tsinapali.blogspot.com/2024/11/C002.html
https://tsinapali.blogspot.com/2024/11/C003.html
https://tsinapali.blogspot.com/2024/11/C004.html
Join Our Platform and Earn Money with Your Strong Profiles!



Comments
Post a Comment