ऋषिकेश
🙏 अगर आप #ऋषिकेश में है तो आपको एक बार वानप्रस्थ आश्रम की थाली जरूर खानी चाहिए मेरा दावा है जो सब्ज़ी आप नही खाते होंगे वो भी आप उंगलियां चाट कर खाएंगे। मात्र 75/- की थाली मैं आपका पेट भी भर जाएगा और मन भी और आत्मा तृप्त हो जाएगी।
मैं बैंगन की सब्ज़ी देखकर ही कटोरी सरका देता हूँ या मुँह सिकोड़ लेता हूँ लेकिन इस थाली में आई बैंगन की सब्ज़ी क्या स्वादिष्ट थी, गज़ब.. कढ़ी पकोड़ा में पकोड़े इतने छोटे छोटे और करारे और कढ़ी मस्त खट्टी छाछ वाली, दाल एकदम ना गाढ़ी ना पतली जीरे में छौंकी हुई परफेक्ट थिकनेस..और आलू टमाटर की सब्ज़ी...बूंदी रायता, रोटी , चावल , पापड़, आचार और टेबल पर अलग से रखी एक तो चटनियाँ....क्या लेंगे 75/- में इससे ज्यादा...
आप कितने भी फैंसी फ़ूड लवर, कितना ही जंक फूड लवर हो, पनीर-पसंदा हो लेकिन तृप्ति तो आपको ऐसा खाना खाकर ही मिलेगी...
एक बार जाकर जरूर आना वानप्रस्थ केंटीन अच्छा लगे तो दुवाएं देना....नाश्ता सुबह 9 से 11, लंच 12 से लास्ट 2 बजे तक और रात का खाना 7 से 9 बजे तक 9 बजे स्ट्रिक्टली बन्द...
✍✍ Travelling Foodie Saransh

Comments
Post a Comment